पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक में आए मैरिज सर्टिफिकेट के दस्तावेजों की जांच शुरू

शक में आए मैरिज सर्टिफिकेट के दस्तावेजों की जांच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने नवांशहर में एक जोड़े की तरफ से जालंधर में बनाए गए मैरिज सर्टिफिकेट की जांच शुरू की है। पुलिस को शक है कि ये सर्टिफिकेट नकली है। गुरदयाल सिंह नामक शख्स ने जालंधर के सुविधा सेंटर में मैरिज सर्टिफिकेट बनने की बात कही है। इसके बाद सर्टिफिकेट पर लगे होलोग्राम, दस्तावेज और डायरी नंबरों के अनुसार रिकार्ड चेक करने के लिए कहा है।

सुविधा सेंटर से पता चला है कि जब कोई सर्टिफिकेट बनता है तो इसके ऊपर एक होलोग्राम लगाया जाता है। इस होलोग्राम का सीरियल नंबर कंप्यूटर में संभालकर रखा जाता है। जब किसी सर्टिफिकेट की हकीकत जाननी होती है तो इस होलोग्राम को ही चेक करते हैं कि ये वाकई जालंधर से जारी हुआ है या नहीं। पुलिस को ये किस केस के लिए चाहिए ये क्लियर नहीं किया गया है। इससे पहले भी दो बार नकली दस्तावेजों की जांच के बाद फर्जी किस्म के सर्टिफिकेट के मामले सामने आए थे। सुविधा सेंटर अगले हफ्ते पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगा।