पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गनमैन से आई कार्ड मांगने पर रिटायर्ड अफसर का झगड़ा

गनमैन से आई-कार्ड मांगने पर रिटायर्ड अफसर का झगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल की पार्किंग में हुआ हंगामा, थाने में निपटा

अफसर की प|ी रोजाना फीजियोथैरेपी करवाने आती थी

भास्करन्यूज | जालंधर

सिविलअस्पताल में वीरवार को पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड पुलिस अफसर के गनमैन से शिनाख्ती कार्ड मांगने पर हंगामा हो गया। पार्किंग ठेकेदार के कारिंदे ने कार्ड मांगा तो पुलिस अफसर घर से ठेकेदार के साथ झगड़ा करने गए। ठेकेदार गुरमेज सिंह भी रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। इसके चलते अफसर और ठेकेदार के बीच बहसबाजी हुई। मौके पर थाना चार पुलिस पहुंची। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और कुछ देर बाद उनके बीच राजीनामा हो गया। एसएचओ सुमित सूद ने ठेकेदार से कहा कि वह कभी अफसर की गाड़ी से पर्ची नहीं लेंगे और ही उनसे गलत ढंग से बात करेंगे। ठेकेदार गुरमेज सिंह ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति महिला को गाड़ी में लेकर अस्पताल आया। पार्किंग में गाड़ी लगाकर चला गया। वापस जाते समय वर्कर अशोकी ने पैसे मांगे तो वह खुद को किसी अफसर का गनमैन बताने लगा। वर्कर ने उससे शिनाख्ती कार्ड मांगा तो वह गालीगलौज करते हुए चला गया।

वीरवार को वह खुद स्टैंड पर बैठे थे। इस दौरान एक रिटायर्ड अफसर आए और उन्हें धमकाने लगे। इसके बाद वहां पुलिस गई। थाने में उनका राजीनामा हो गया। एसएचओ सुमित सूद का कहना है कि गनमैन ने बदसलूकी का आरोप लगाया था, जिसके चलते ठेकेदार को बुलाया था। अब मामला निपट गया है। अफसर की प|ी फीजियोथैरेपी करवाने अस्पताल आती है और उन्हें गनमैन ही लेकर आता था।