पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में गिरे पुलिस मुलाजिम को लोगों ने सिविल पहुंचाया, पर्स और मोबाइल चोरी

नशे में गिरे पुलिस मुलाजिम को लोगों ने सिविल पहुंचाया, पर्स और मोबाइल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिफेंसकालोनी में सड़क किनारे नशे की हालत मेंं धुत्त पड़े पुलिस मुलाजिम को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर जब मुलाजिम ने अपनी जेब को चैक किया, तो उसका पर्स, मोबाइल, एटीएम और आईडी कार्ड गायब था। भीखी गांव के रहने वाले पुलिस मुलाजिम ने बताया कि वह शाहकोट में तैनात है। देर रात उसने शराब ज्यादा पी ली थी। इस कारण वह देर रात डिफेंस कालोनी से लौटते समय वहीं पर सड़क के किनारे गिर गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने मुझे सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। जहां सुबह होश आने पर पुलिस मुलाजिम ने जब अपनी जेब चैक की तो उसे पता लगा कि उसका मोबाइल, पर्स, एटीएम और उसका आईडी कार्ड गायब था।