पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरवाजे पर खड़े होने पर दो भाइयों को पीटा

दरवाजे पर खड़े होने पर दो भाइयों को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| मंडीफैंटनगंज से सटे बारदाना बाजार में दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुए झगड़े के बाद चाचा के बेटों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। दोनों भाइयों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बारदाना बाजार के रहने वाले राजेश ने बताया कि उनका सांझा परिवार है। वह घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी चाचा के बेटे उससे वहां पर खड़े होने को लेकर गाली निकालने लग गए। राजेश के विरोध करने पर उसके चाचा के तीनों बेटों ने उस पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए राजेश के छोटे भाई राजिंदर के सिर पर उक्त लोगों ने लोहे की राड मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।