पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज के ड्राइवर ने होमगार्ड जवान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया

रोडवेज के ड्राइवर ने होमगार्ड जवान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदमपुर.पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने होमगार्ड जवान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी है। ड्राइवर रेशम सिंह ने बताया, वह पंजाब रोडवेज जालंधर डिपू नंबर-2 की बस (पीबी08-बीक्यू-9172) को ज्वाला जी से जालंधर वापस ला रहा था। आदमपुर पहुंचा तो होमगार्ड जवान ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने बस को अड्डे के बाहर साइड पर रोका। इस पर होमगार्ड ने बस में आकर उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। कहने लगा कि बस को वहां क्यों नहीं रोका। उसने गाली-गलौज भी की। बस में सवारियों ने भी होमगार्ड का विरोध किया। आदमपुर पुलिस के मुलाजिम उसे थाने ले आए और उस पर केस दर्ज करने की धमकी देने लगे। उसने थप्पड़ मारने वाले जवान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।

मैंनेड्राइवर को थप्पड़ नहीं मारे : होमगार्ड

उधर,होमगार्ड जवान ने बताया कि उसने बस को अड्डे में ले जाने के लिए इशारा किया था। लेकिन ड्राइवर बस को सीधा ले गया। उसने स्कूटर से उसका पीछा किया। इसके बाद उसे थाने ले आए। उन्होंने ड्राइवर को कोई थप्पड़ नहीं मारे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों में समझौता करवा दिया गया है। ड्राइवर ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।