पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज कार ने बाइक सवार को मारी साइड

तेज कार ने बाइक सवार को मारी साइड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| कपूरथलारोड पर पड़ते खोजेवाल मोड पर बाइक पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को पीछे से रही तेज रफ्तार कार ने साइड मार दी। इससे सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रुप से जख्मी हो गया। खोजेवाल गांव के रहने वाले लैहंबर सिंह (50) पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि वह कलसी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। रात को काम खत्म होने के बाद जब वो बाइक से घर रहे थे, तो खोजेवाल मोड के पास पीछे से रही कार ने तेजी से मोड काटने के चक्कर में उनको साइड मार दी। इससे गिरते समय बाइक का हैंडल उनके पेट में लग गया। वहीं टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।