- Hindi News
- रेलवे लाइन पर लेटकर शराबी ने किया ड्रामा
रेलवे लाइन पर लेटकर शराबी ने किया ड्रामा
जालंधर| सिटीस्टेशन के यार्ड पर वीरवार को गोंडा के रहने वाले उद्धव नामक एक शराबी ने जमकर ड्रामा किया। पहले वह लाइनों पर टहल रहा था। जब यार्ड के मुलाजिमों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वह लाइनों पर लेट गया। उसे हटाने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन वह लाइन से उठने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने जब डंडा पटका तब जाकर वह वहां से हटा। इसके बाद लाइन को चालू किया गया। करीब एक घंटे तक उस लाइन पर इंजन को नहीं चलाया जा सका।