पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रत्याशी राजीव ढींगरा आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल

भाजपा प्रत्याशी राजीव ढींगरा आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की कमलेश ग्रोवर ने भरा नामांकन

वॉर्ड-49में उपचुनाव के तहत कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ग्रोवर ने मंगलवार को खेतीबाड़ी दफ्तर में नामांकन भरा। नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर डॉ. स्वतंत्र कुमार ऐरी के दफ्तर में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। नामांकन भरने पांच लोगों को आने की मंजूरी थी, लेकिन उनके दफ्तर में सभी प्रमुख नेता अंदर पहुंचे। ऐरी ने किसी को रोका और उनके दफ्तर के सामने कांग्रेस समर्थकों ने जमकर प्रत्याशी के हक में नारेबाजी भी की। उसके बावजूद आरओ ने कोई एक्शन नहीं लिया। वह इस बारे में गोलमोल जवाब देते रहे। कहा कि वह किसी को कैसे रोक सकते हैं।

कमलेश ग्रोवर के नामांकन के लिए सुबह 10 बजे उनके घर तेज नगर में सभी कांग्रेसी नेता इकट्ठा हुए। वहीं से उन्होंने रैली के रूप में नामांकन के लिए काफिला निकाला। पहले वह घर से निकलकर बरबरीक चौक गए। वहां से वापस कारों के जरिए रिटर्निंग अफसर के खेतीबाडी दफ्तर लाडोवाली रोड पहुंचे। काफिले में 50 से ज्यादा कारें शामिल थीं। कमलेश के साथ उनकी बेटी रजनी बाला ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भरा। उनके साथ पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान किट्टू ग्रेवाल और जिला प्रधान महिला मोर्चा डॉ. जसलीन कौर भी पहुंचीं। विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के पार्षद सुशील रिंकू, हरसिमरनजीत सिंह बंटी और पवन कुमार उनके साथ थे। विपक्ष के नेता जगदीश राजा, जिला प्रधान राजिंदर बेरी, मनोज अरोड़ा, हरकिशन सिंह बावा, सरदारी लाल, डॉ. तरसेम लाल भारद्वाज, जसविंदर सिंह बिल्ला, राजेश अग्नीहोत्री, भरत भूषण जयरथ, अश्वनी मुन्ना, काला राम, अमृत खोसला, अरुण जैन, जगदीश दकोहा और जोन ओहरी के अलावा अन्य नेता भी पहुंचे हुए थे।

पतिको याद कर रोई कमलेश को बेटी ने हंसाया : नामांकनदाखिल करने के दौरान कमलेश रानी भावुक हो गई। वह पति को याद करते हुए कहती हैं- पहले यही काम वो खुद करते थे। इतना कहते है वह रोने लगीं। अभी वह आंसू पोंछ ही रही थी कि उनकी बेटी रजनी ने उनको कहा मां अब अपने फाउंटेन को बंद कर लो। कमलेश खुद तो हंसी ही, बाकी भी सब हंसने लगे।

एकलाख का लोन भी है कमलेश पर : कमलेशग्रोवर भले ही 64 लाख रुपए की मालकिन हैं, लेकिन उन पर एक लाख रुपए का कार लोन भी है।

जिला प्रधान नजरअंदाज : जिलाप्रधान राजिंदर बेरी और विपक्ष नेता जगदीश राजा को नामांकन के समय पीछे ही रखा गया। बताया जा रहा है कि बेरी को नजर अंदाज किए जाने पर वह बाहर निकल गए। उनको दोबारा बुलाकर फोटो खींचवाया