- Hindi News
- तलाक और बच्चों को छोड़कर जाने पर महिला ने खुद को लगाई आग
तलाक और बच्चों को छोड़कर जाने पर महिला ने खुद को लगाई आग
जालंधर| पतिके तलाक देने और बच्चों के छोड़ जाने के बाद करीब 40 साल की महिला के खुद पर तेल डाल आग लगा ली। रमणीक एवेन्यू कॉलोनी के गेट के बाहर एक राहगीर ने महिला को आग लगी देखा, तो उसने पीसीआर को कॉल की।
थाना मकसूदां के एएसआई भूपिंदर सिंह को सोढल के प्रीत नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका नाम चमकी है। उसका पति उसको तलाक दे चुका है। बच्चे छोड़कर जा चुके हैं। इसी के चलते उसने खुद पर तेल डाल आग लगा ली। राहगीर विजय कुमार गोयल ने कंट्रोल पर फोन किया था। जूलो टीम ने महिला को कपूर अस्पताल दाखिल करवाया। वहां से महिला को कैपिटल और फिर सिविल के लिए रैफर कर दिया गया। महिला को पहले सिविल के पुराने ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया था। वहां स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज होने के कारण डाक्टरों ने तुरंत वापस मेन बिल्डिंग में शिफ्ट करवाया।