- Hindi News
- नेता की बंद कोठी में घुसे नाबालिग लड़का लड़की
नेता की बंद कोठी में घुसे नाबालिग लड़का-लड़की
जालंधर|पंजाबी बागमें भाजपा के बीसी सैल के जिला प्रधान की बंद कोठी में नाबालिग लड़का-लड़की घुस गए। भाजपा बीसी सैल के जिला प्रधान जसदीप सिंह कलसी ने बताया कि उनकी पंजाबी बाग में बंद कोठी है। इलाके के लोगों ने बताया कि कोठी में नाबालिग घुसे हैं। जब वे वहां पहुंचे, तो कोठी के अंदर नाबालिग लड़का-लड़की थे। लड़के ने बताया कि कलसी की सेनिटरी की दुकान पर काम करने वाला युवक उसका दोस्त है। उसने दुकान से कोठी की चाबी चुरा उसको दी थी। इस पर भाजपा नेता ने दुकान में काम करने वाले युवक को मौके पर बुला लिया। युवक ने अपनी गलती मानी तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।