- Hindi News
- अनमोल बर्तन भंडार के अश्वनी की माता लीला देवी का अंतिम संस्कार
अनमोल बर्तन भंडार के अश्वनी की माता लीला देवी का अंतिम संस्कार
जालंधर| अनमोलबर्तन भंडार जग्गू चौक के अश्वनी कुमार की माता लीला देवी उर्फ बृज रानी (80) का अंतिम संस्कार बस्ती शेख के श्मशानघाट में किया गया। मुखाग्नि बेटे महिन्द्र कुमार ने दी। उनके पति हीरा लाल का देहांत दो साल पहले हो गया था। अब परिवार में चार बेटे अश्वनी कुमार, रजिन्द्र कुमार, महिन्द्र कुमार, मनोज कुमार आैर दो बेटियां शशि रानी, निर्मला चड्डा हैं। अंतिम विदाई देने वालों में जालंधर बर्तन एसोसिएशन के प्रधान मुंशीराम, हैप्पी शर्मा, वरुण शर्मा, आत्मा राम सहगल, तीर्थ राम, दिनेश सहगल, पप्पी बाहरी, विजय ग्रोवर, मनू भांबड़ी, सरबमीत अाहूजा, कमल खुराना, राकेश सोनी, संजय कुमार, दिनेश सोनी, संजय सोनी मौजूद थे।