- Hindi News
- एक ही समय में रख दिया 12वीं का फिजिक्स और बायोलॉजी का पेपर
एक ही समय में रख दिया 12वीं का फिजिक्स और बायोलॉजी का पेपर
जालंधर| पंजाबस्कूल बोर्ड की तरफ से मंगलवार को ली गई 10वीं और 12वीं की पहली प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थी उलझे रहे। इसमें 10वीं कक्षा के प्रैक्टिकल में ग्रुपिंग सिस्टम और 12वीं में एक ही दिन समय में बायोलॉजी और केमिस्ट्री का प्रैक्टिकल होने से परेशानी आई। यह उलझनें खुद बोर्ड की प्लानिंग की वजह से हुई। इस वजह से जिला प्रबंधन भी प्रबंधों को सुनिश्चित करने में जुटा रहा। दसवीं कक्षा का साइंस और गणित विषय का प्रैक्टिकल था। बोर्ड ने स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षा को आठ ग्रुपों में बांट दिया था। पहले ग्रुप की परीक्षा थी और उसमें आठवें ग्रुप वाले बच्चे भी पहुंच गए। इसकी जानकारी भी विद्यार्थियों को केंद्र में पहुंच कर हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रिंसिपलों से बैठक कर इस संबंध में हिदायतों में परीक्षा संबंधी अपने से जुड़े केंद्रों से संपर्क करने को कहा था, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी हो। इसी तरह 12वीं कक्षा का फिजिक्स और बायोलॉजी का प्रैक्टिकल एक ही समय में गया। इस वजह से विद्यार्थियों ने फिजिक्स का तो पेपर दे दिया, मगर बायोलॉजी का पेपर देने से वंचित रह गए। जिला प्रबंधनों की तरफ से अब उनका बायोलॉजी का प्रैक्टिकल 12 फरवरी को लिया जाएगा। यही नहीं लद्देवाली के ओपन स्कूल में काॅमर्स विषय के विद्यार्थियों को पेपर ही नहीं पहुंचे थे। जिन्हें किसी दूसरे स्कूल से पेपर मंगवा कर परीक्षा दिलवाई गई।
बायो का प्रैक्टिकल कैंसिल करना पड़ा, 12 को होगा दसवीं के एग्जाम में ग्रुपिंग की वजह से परेशान हुए विद्यार्थी