होली पर वापसी की सभी ट्रेनें अभी से फुल
आठमार्च को होली की छुट्टी खत्म हो रही है। होली के बाद वापसी करने वाले लोगों के लिए किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। इसके चलते यात्रियों का बुरा हाल है। इस दौरान यदि रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच जोड़ा जाता है तो वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पटना, कोलकाता से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। टिकट कंफर्म करवाने के लिए यात्री जुगाड़ लगाने में जुटे हुए हैं। कुछ तो ट्रेवल एजेंट के साथ तत्काल टिकट के लिए मनचाहा किराया दे रहे है जबकि कुछ रेलवे अधिकारियों से मिलकर वीआईपी कोटा हासिल करने में लगे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तर रेलवे की ओर से होली स्पेशल करके कुछ ट्रेन चलाई जा सकती हैं। इसमें अमृतसर से और जम्मूतवी से ट्रेन चलाए जाने की संभावना है। होली पर घर जाने वाले लोगों ने टिकट तो करवा ली लेकिन वापसी पर विशेष ध्यान नहीं दिया है। इसकी वजह से आठ जनवरी को जब आठ मार्च का रिजर्वेशन खुला था तो उस दिन कुछ मिनटों में ही अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति बन गई थी। पूर्वांचल जनकल्याण महासभा के राष्ट्रीय प्रधान प्रमोद कुमार यादव का कहना है कि रेलवे की ओर से होली के दिनों में स्पेशल ट्रेन चलाई जानी चाहिए। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि होली को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की प्लानिंग की जा रही है। कोशिश है कि अमृतसर और जम्मूतवी से दो से चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं जिससे होली की भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
इन ट्रेनों में अभी मिल सकती है सीट
सरयूयमुना एक्सप्रेस और अकालतख्त एक्सप्रेस में नौ मार्च को तो सीट नहीं खाली है लेकिन 11 मार्च को इन दोनों ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी में सीट खाली है। वहीं अमृतसर मेल, अमृतसर एक्सप्रेस, कटिहार एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस में 14 मार्च तक सीट नहीं खाली है। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन चलने पर यात्री टिकट हासिल कर सकते हैं।
मंगलवार को ट्रेनों में खाली सीटें
अमृतसरमेल स्लीपरथर्ड एसी
9 मार्च 19 16
10 मार्च 12 18
11 मार्च 8 7
अमृतसरएक्सप्रेस
9मार्च 25 7
10 मार्च 4 4
11 मार्च 4 1
कटिहारएक्सप्रेस
9मार्च 43 12
10 मार्च 28 8
11 मार्च 14 6
जम्मूतवीएक्सप्रेस
9मार्च 41 25
10 मार्च 61 20
11 मार्च 30 12
बेगमपुराएक्सप्रेस
9मार्च 66 17
10 मार्च 29 21
11 मार्च 41 22