रोडवेज जीएम ने चलाया सर्च अभियान
जालंधर| पंजाबरोडवेज के डायरेक्टर मलविंदर सिंह जग्गी मंगलवार को बस स्टैंड का निरीक्षण करने आए थे। इससे पहले जीएम वन हरजिंदर सिंह मिन्हास ने अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाया। दुकान के बाहर सामान को फैला रखे दुकानदारों को सामान अंदर करवाने को कहा। कुछ को पेनल्टी लगाने की वार्निंग भी दी। साथ ही कहा कि यदि कोई सामान के अधिक पैसे वसूलता है तो उसके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा। शाम को साढ़े तीन बजे डायरेक्टर मलविंदर सिंह जग्गी ने अपनी टीम के साथ बस स्टैंड का निरीक्षण किया। साथ ही जीएम से दुकानों के बारे में जानकारी हासिल की।