पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस भरने पर ओबीसी स्टूडेंट्स को टेस्ट देने से रोका, प्रदर्शन

फीस भरने पर ओबीसी स्टूडेंट्स को टेस्ट देने से रोका, प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओबीसीकैटेगरीके स्टूडेंट्स के फीस भरने पर 40 बीटेक स्टूडेंट्स को कॉलेज मैनेजमेंट ने हाउस टेस्ट देने से रोक लिया। इस पर स्टूडेंट्स ने रोष प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स पिछले तीन साल से फीस जमा नहीं करवा पाए। स्टूडेंट्स का कहना है कि वे पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के अंडर आते हैं, हमसे फीस क्यों मांगी जा रही है।

इस पर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि पंजाब सरकार के निर्देश के मुताबिक ओबीसी स्टूडेंट्स को पहले फीस देनी पड़ती है। बाद में केंद्र से पैसे मिलते ही उनके अकाउंट में पैसे रिफंड कर दिए जाते हैं। इसके बावजूद हम तीन साल से फीस अपनी ओर से दे रहे हैं, लेकिन हमें आज तक पैसे नहीं मिले।

एकलाख से कम इनकम वाले ओबीसी स्टूडेंट्स को ही मिलती है स्कॉलरशिप : जिलावेलफेयर विभाग के अधिकारी राजेन्द्र सिंह का कहना है कि ओबीसी स्टूडेंट्स को एक ही कंडीशन पर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलती है, अगर पेरेंट्स की इनकम एक लाख रुपए से कम हो। दूसरा ओबीसी स्टूडेंट्स को पहले फीस जमा करवानी होती है, सरकार बाद में उनके अकाउंट में डालती है।

आजदेश भगत यादगार हॉल में स्टूडेंट करेंगे मीटिंग : स्टूडेंटयूनियन के बैनर तले बुधवार को सीटी ग्रुप के साथ-साथ अन्य कई कॉलेजों के ओबीसी स्टूडेंट्स मीटिंग करेंगे और प्रदर्शन की रणनीति तैयार करेंगे।

स्टूडेंट का आरोप- 21हजार लेकर कहा था पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत दोबारा फीस नहीं मांगेंगे, अब मांग रहे कॉलेजप्रबंधन ने कहा- ओबीसीस्टूडेंट्स को पहले फीस देनी होती है, तीन साल से इस कोटे की फीस नहीं मिली