पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेलीफोन टावर लगाने पर लगाया धरना

टेलीफोन टावर लगाने पर लगाया धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| करोलबाग में टेलीफोन टावर लगाने को लेकर इलाके के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को आश्वासन दे शांत करवाया। करोल बाग डेवलपमेंट वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान रमणीक सिंह ने कहा कि उनके इलाके में एक एनआरआई की ओर से टावर लगवाया जा रहा है। एनआरआई की पूरा परिवार विदेश में रहता है और वह खुद भी विदेश में जाने वाला है। मंगलवार की रात को जब टावर लगाने के लिए लोग आए, तो इलाके के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने काम बंद करवा लोगों को शांत करवाया। राजिंदर सिंह, बचित्र सिंह, सुभाष, दीपक कपूर और सुखविंदर भी मौजूद थे।