- Hindi News
- बड़िंग में जल रही स्ट्रीट लाइट बंद करवाई
बड़िंग में जल रही स्ट्रीट लाइट बंद करवाई
जालंधर|जालंधर-फगवाड़ा हाईवेसे सटे गांव बड़िंग में सात दिन से जल रही स्ट्रीट लाइटें लोगों ने निगम से शिकायत करके बंद करवाईं। लोगों का कहना था कि बीते सात दिन से स्ट्रीट लाइट दिन-रात जल रही थीं। स्ट्रीट लाइट में कोई तकनीकी खराबी गई थी, जिससे निगम को बिजली का नुकसान हो रहा था। लोगों ने मंगलवार को निगम को शिकायत दी, जिसके बाद निगम टीम ने स्ट्रीट लाइट बंद करवाई।