संधू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 16 से
जालंधर| विक्रमजीतसिंह संधू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 16 फरवरी को रायल स्टंप क्रिकेट ग्राउंड वडाला चौक में शुरू होगा। आयोजक मलकीयत सिंह और डा. गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि इसमें आठ टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें लुधियाना, जगराओं, चार टीमें जालंधर की, एक आदमपुर और एक खन्ना की टीम है। विजेता टीम को पचास हजार रुपए और उपविजेता टीम को बीस हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।