- Hindi News
- ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय िववि सेवा केंद्र से निकाली प्रभातफेरी
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय िववि सेवा केंद्र से निकाली प्रभातफेरी
श्रीदेवीतालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी एवं शिवरात्रि उत्सव कमेटी की ओर से सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से दोपहर 1 बजे मंदिर प्रांगण से निकाली जा रही महाशिवरात्रि की विशाल शोभायात्रा के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न मंदिरों से उत्सव कमेटी की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में चौथी प्रभातफेरी प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र ग्रीन पार्क से निकाली गई।
प्रभातफेरी का शुभारंभ बीके रेखा बहन ने ज्योति जला कर किया। यह प्रभातफेरी प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र से आरंभ होकर आस पास के क्षेत्र की परिक्रमा कर वापिस विद्यालय में आरती के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके रेखा, सह संचालिका बीके मीरा, बीके मधु, बीके वीणा, बीके कीर्ति, बीके पूजा, बीके हेमा, बीके इंदु, रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरिंदर सचदेवा, बलराम सचदेवा, राकेश कुंद्रा, रजनी कुंद्रा, राज कुमार चोपड़ा, नीरज चोपड़ा, प्रो. सुभा चौहान, प्रो. प्रोमिला, प्रो. सोनिया धवन, प्रिंसिपल मंजू अरोड़ा, राज कुमार, विनोद, राजपाल, इंद्रा चौड़ा, रेणु कपूर, नीरज, वीणा शर्मा, रोशनी शर्मा, डॉ. वीके चड्डा, कांता कोहली ने आए हुए सभी शिव भक्तों को चुनरी देकर सम्मानित किया और उन्होंने विश्वास दिलाया कि भोले बाबा की इस शोभायात्रा में विद्यालय की ओर से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाएगा।
इस अवसर पर श्री देवी तालाब मंदिर के कोषाध्यक्ष पविंदर बहल, सदस्य सीए वीएम अरोड़ा, उत्सव कमेटी के सुखदेव सैनी, वीएस जौली, भरत बब्बर, मनमोहन ठुकराल, बलबीर, मक्खन लाल शर्मा, प्रो. एनके दास, राकेश कुमार, राजू मौर्या, सहित विपिन बहल, पूनम बहल, पूजा बहल, वरिंदर कोहली, पुरुषोत्तम दास कोहली, कांता कोहली, जसविंदर कौर, नेहा कोहली, देवांश कोहली, अरांश कोहली, अश्विनी कुमार, रवि कुमार, ध्रुव, भारती, राकेश गुप्ता, शांत गुप्ता, निर्मल गुप्ता, पूनम, बोबी मलहोत्रा, कमल कुमार, बलविंदर मलहोत्रा, राजा सोनू, रमन, सोनिया, मधु, रुबी, आदर्श, दीपिका मोहन, कृष्ण कुमारी, कामरेड पी के मेहता, जय प्रकाश गुप्ता, राकेश कुंद्रा सहित असंख्य शिव भक्तों ने लंगर एवं पुष्प वर्षा कर भोले बाबा का आर्शीर्वाद प्राप्त किया।
प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र ग्रीन पार्क से निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल बहन बीके रेखा अन्य। -भास्कर
जालंधर | सिद्धशक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से शिवरात्रि उत्सव कमेटी एवं श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के सहयोग से निकाली जा रही महाशिवरात्रि की विशाल शोभायात्रा को भव्य एवं विशाल बनाने के लिए उत्सव कमेटी की जन संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। संपर्क अभियान टीम के रमन शर्मा, अश्विनी शर्मा, मुनीश शर्मा ने शहर के विभिन्न मंदिरों से संपर्क कर शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया। संपर्क अभियान टीम ने पवन पंडित गोविंद मिश्रा, श्री ज्योतीष्वर महादेव मंदिर गुरु रामदास नगर, श्री मणि महेश नगर न्यू संतोख पुरा के कर्मवीर, दिनेश जंगम, शमशेर जंगम, बर्फानी शिव मंदिर संत नगर के पंडित राम पाल जंगम, मोहनी बाबा, टीटू बाबा, सत्यवान बाबा, सुशील जंगम, जंगमेश्वर महादेव मंदिर संत नगर के पवन कुमार, श्री राधा रमन मंदिर अमन नगर के पंडित जितेंदर कुमार, प्राचीन श्री शिव दुर्गा मंदिर अमन नगर टांडा नगर के पंडित चंद्र प्रकाश, कमल कुमार, रिंकु मोदी, श्री दुर्गा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पंडित अनुज कुमार शर्मा, पंडित विनोद कुमार दूबे, मां छिन्नमस्तिका धाम कैलाश नगर के शैलेंदर कालिया, पंडित शिव शंकर तिवारी, पंडित उपाध्याय, शिव मंदिर न्यू गोबिंद नगर के विजय वर्मा, अर्जुन वर्मा, पंडित रमेश कुमार, पंडित जयंती प्रसाद, योगेश्वर धाम मंदिर महाकाली सोढल के पंडित कमल प्रसाद एवं माता शीतला मंदिर महाकाली नगर के पंडित सुनील शर्मा, शौर्य, हीना, हिमांशु से संपर्क किया।