- Hindi News
- बेदी को प्रत्याशी बनाकर भाजपा जीतने वाली वोटें भी हारी : अजय
बेदी को प्रत्याशी बनाकर भाजपा जीतने वाली वोटें भी हारी : अजय
आपकीदिल्ली में जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मॉडल टाउन के बिजनेसमैन अजय चड्डा ने कहा- आप की जीत को लेकर यह उम्मीद नहीं थी। हां इतना जरूर था कि आप का दिल्ली में माहौल चल रहा था। बीजेपी ने किरन बेदी को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाकर अपनी जीतने वाली सीट से भी हाथ धो लिया। इससे बीजेपी के भीतर भी विरोध का माहौल बन गया था। इसकी वजह से आप को इतनी अधिक सीटें मिली।
भाजपाका भ्रम टूटना जरूरी था
सिटीजनअर्बनकोआपरेटिव बैंक में रिकवरी ऑफिसर समीर मरवाहा ने कहा-आप ने यदि अपना वादा दिल्ली में पूरा किया तो वह दिन दूर नहीं कि वह पंजाब में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आए। बीजेपी को अपनी जीत को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी। इस भ्रम का टूटना जरूरी था। मुझे इतनी अधिक सीट मिलने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन आप का मैनिफेस्टो ऐसा था कि हर व्यक्ति उनके साथ जुड़ गया।
आपको मौका मिलना ही चाहिए था
एलपीयूमेंअसिस्टेंट प्रो. गीता कश्यप ने कहा कि आप को मौका मिलना चाहिए था। बीजेपी ने आखिरी समय में किरण बेदी को सीएम कैंडीडेट चुनकर गलती की। यहीं उनका नेगेटिव प्वांइट था। लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी का काम देखा ही है, अब एक बार आम आदमी पार्टी का काम भी देख लेंगे।