पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘राजनीतिक पार्टियां समझ लें कि अब जनता से झूठे वादे नहीं चलेंगे’

‘राजनीतिक पार्टियां समझ लें कि अब जनता से झूठे वादे नहीं चलेंगे’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज बचाओ मोर्चा के प्रधान ज्ञान चंद ने दिल्ली में आप की जीत पर कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां जो केंद्र और देश के विभिन्न राज्यों में राज कर रही है अब उन्हें समझ लेना चाहिए कि अब जनता उनके झूठे वादों को माफ नहीं करेगी। अगर वे लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेंगे ताे उनका हाल भी दिल्ली जैसा होगा।

कमल विहार में रहने वाले प्राॅपर्टी डीलर संजीव ने कहा कि दिल्ली की पब्लिक तक उनकी आवाज पहुंची है। जो लोग केवल हवा में बातें करते हैं, लोग उनके झांसे में नहीं आए। उन्होंने कहा कि देखकर लगता है कि आम आदमी पार्टी काम करेगी। पंजाब में भी आप अपनी जड़ों को मजबूत करेगी क्योंकि अकाली-बीजेपी से लोग दुखी है।

गुरुनानकपुरा के रहने वाले पवन ने कहा कि देश में जो मोदी लहर चल रही थी उस पर स्टॉप लग गया है। अगर केजरीवाल की सरकार दिल्ली में अच्छा काम करती है तो आगे पूरे देश में वो खुद को स्थापित कर सकते हैं। जनता काम देखती है और उन्हें करके दिखाना है तभी लोगों का विश्वास उनमें बना रहेगा।

लद्देवाली में रहने वाले रेलवे में अकाउंट असिस्टेंट नवदीप ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ वादे किए, काम को ग्राउंड लेवल पर नहीं किया। आप ने पिछली बार इस्तीफा देकर ग़लत किया था लेकिन दिल्ली के वोटर्स ने उन्हें माफ कर फिर से विश्वास किया है। केजरीवाल पॉलिटिकल बैकग्राउंड से नहीं थे इसलिए उनसे गलती हो गई थी, और उन्होंने माना भी