पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीबी रोकथाम को स्टेट टास्क फोर्स बनी, तीन महीने बाद होगा रिव्यू

टीबी रोकथाम को स्टेट टास्क फोर्स बनी, तीन महीने बाद होगा रिव्यू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | टीबीकी रोकथाम के लिए मंगलवार को स्टेट टास्क फोर्स का गठन किया गया। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पिम्स) में स्टेट टास्क फोर्स की तिमाही बैठक हुई। इसकी प्रधानगी पिम्स की प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. कुलबीर कौर ने की। बैठक की शुरुआत टीबी और छाती विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बीके कपूर ने की। जिला टीबी अफसर डॉ़. राजीव शर्मा ने बताया कि इस फोर्स का काम हर तीन महीने में काम का रिव्यू करना है। बैठक में सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉ. जै किशन, डबल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ प्रियंका अग्रवाल और पिम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीत महाजन ने टीबी और प्रसुति पर जानकारी दी। मीटिंग में डॉ. कुलवंत सिंह भाटिया और डॉ. बलबीर सिंह एसटीओ ने संबोधित किया। आईएमए प्रधान डॉ. राजीव सूद भी पहुंचे।