- Hindi News
- ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र से निकाली प्रभातफेरी
ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र से निकाली प्रभातफेरी
श्रीदेवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी एवं शिवरात्रि उत्सव कमेटी की ओर से सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से दोपहर 1 बजे मंदिर प्रांगण से निकाली जा रही महाशिवरात्रि की विशाल शोभायात्रा के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न मंदिरों से उत्सव कमेटी की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में चौथी प्रभातफेरी प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र ग्रीन पार्क से निकाली गई।
प्रभातफेरी का शुभारंभ बीके रेखा बहन ने ज्योति जला कर किया। यह प्रभातफेरी प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र से आरंभ होकर आस पास के क्षेत्र की परिक्रमा कर वापिस विद्यालय में आरती के साथ संपन्न हुई। प्रभातफेरी मार्ग पर इलाका निवासियों की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई एवं लंगर लगा कर भोले बाबा की पालकी एवं शिव भक्तों का स्वागत किया गया। विद्यालय की बहनों द्वारा भोले बाबा के भजनों का गुणगान कर क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके रेखा, सह संचालिका बीके मीरा, बीके मधु, बीके वीणा, बीके कीर्ति, बीके पूजा, बीके हेमा, बीके इंदु, रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरिंदर सचदेवा, बलराम सचदेवा, राकेश कुंद्रा, रजनी कुंद्रा, राज कुमार चोपड़ा, नीरज चोपड़ा, प्रो. सुभा चौहान, प्रो. प्रोमिला, प्रो. सोनिया धवन, प्रिंसिपल मंजू अरोड़ा, राज कुमार, विनोद, राजपाल, इंद्रा चौड़ा, रेणु कपूर, नीरज, वीणा शर्मा, रोशनी शर्मा, डॉ. वीके चड्डा, कांता कोहली ने आए हुए सभी शिव भक्तों को चुनरी देकर सम्मानित किया।
यहां श्री देवी तालाब मंदिर के कोषाध्यक्ष पविंदर बहल, सदस्य सीए वीएम अरोड़ा, उत्सव कमेटी के सुखदेव सैनी, वीएस जौली, भरत बब्बर, मनमोहन ठुकराल, बलबीर, मक्खन लाल शर्मा, प्रो. एनके दास, राकेश कुमार, राजू मौर्या, विपिन बहल थे।
सेवा केंद्र की ओर से भोले बाबा की शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया गया।