पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री ज्योतीष्वर महादेव मंदिर पहुंची संपर्क अभियान टीम

श्री ज्योतीष्वर महादेव मंदिर पहुंची संपर्क अभियान टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धशक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से शिवरात्रि उत्सव कमेटी एवं श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के सहयोग से निकाली जा रही महाशिवरात्रि की विशाल शोभायात्रा को भव्य एवं विशाल बनाने के लिए उत्सव कमेटी की जन संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। संपर्क अभियान टीम के रमन शर्मा, अश्विनी शर्मा, मुनीश शर्मा ने शहर के विभिन्न मंदिरों से संपर्क कर शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया। संपर्क अभियान टीम ने पवन पंडित गोविंद मिश्रा, श्री ज्योतीष्वर महादेव मंदिर गुरु रामदास नगर, श्री मणि महेश नगर न्यू संतोख पुरा के कर्मवीर, दिनेश जंगम, शमशेर जंगम, बर्फानी शिव मंदिर संत नगर के पंडित राम पाल जंगम, मोहनी बाबा, टीटू बाबा, सत्यवान बाबा, सुशील जंगम, जंगमेश्वर महादेव मंदिर संत नगर के पवन कुमार, श्री राधा रमन मंदिर अमन नगर के पंडित जितेंदर कुमार, प्राचीन श्री शिव दुर्गा मंदिर अमन नगर टांडा नगर के पंडित चंद्र प्रकाश, कमल कुमार, रिंकु मोदी, श्री दुर्गा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पंडित अनुज कुमार शर्मा, पंडित विनोद कुमार दूबे, मां छिन्नमस्तिका धाम कैलाश नगर के शैलेंदर कालिया, पंडित शिव शंकर तिवारी, पंडित उपाध्याय, शिव मंदिर न्यू गोबिंद नगर के विजय वर्मा, अर्जुन वर्मा, पंडित रमेश कुमार, पंडित जयंती प्रसाद, योगेश्वर धाम मंदिर महाकाली सोढल के पंडित कमल प्रसाद एवं माता शीतला मंदिर महाकाली नगर के पंडित सुनील शर्मा, शौर्य, हीना, हिमांशु से संपर्क किया। मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों ने संपर्क अभियान टीम को विश्वास दिलाया कि इस शोभायात्रा में अपने मंदिर की तरफ से सुंदर-सुंदर झांकियां एवं मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली शामिल होंगी।

श्री देवी तालाब मंदिर से निकाली जाएगी महाशिवरात्रि शोभायात्रा

मंदिर कमेटी सदस्यों ने शोभायात्रा का भव्य बनाने का विश्वास दिलाया।