पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्ट मंत्री कोहाड़ की पोत्री के शादी समागम में पहुंचे सीएम

ट्रांसपोर्ट मंत्री कोहाड़ की पोत्री के शादी समागम में पहुंचे सीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोहाड़खुर्द में ट्रांसपोर्ट मंत्री कोहाड़ की पोत्री हरमनप्रीत कौर के विवाह की खुशी में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसमें मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के साथ कई मंत्री विधायक पहुंचे। इससे पहले हजूरी रागी भाई सतिंदर सिंह, भाई ज्ञान सिंह सुलतानपुर लोधी, भाई सिमरनजीत सिंह और अजैब सिंह के कीर्तन जत्थों ने संगत को गुरुबाणी के साथ गुरु चरणों से जोड़ा। सीएम बादल ने नायब सिंह कोहाड़ को उनकी बेटी की शादी गिल परिवार में पक्की होने पर बधाई दी दोनों परिवारों की चढ़ती कला के लिए अरदास की। यहां खेतीबाड़ी मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, नकोदर विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, पार्लीमानी सचिव पवन कुमार टीनू, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर, अविनाश चंद्र, अवतार सिंह बराड़, राजविंदर कौर भुल्लर, रघुवीर सिंह, विधायक मनोरंजन कालिया, संत सुखजीत सिंह सीचेवाल, सेवा सिंह खडूर साहिब, बाबा निर्मल सिंह, बाबा मेजर सिंह, गुरचरण चन्नी, तरशिंदर सिंह रौंत, मार्केट कमेटी चेयरमैन जत्थेदार चरण सिंह, डिप्टी मेयर जालंधर कमलजीत सिंह भाटिया, एसडीएम संजीव शर्मा, तहसीलदार इंद्रदेव सिंह, बीडीपीओ सुखबीर कौर, एमडी केवल सिंह रूपेवाली, बलदेव सिंह कल्याण, शिंगारा सिंह लोहियां, सुखदेव सिंह ढोंट, स्वर्ण सिंह मेहता, तरसेम दत्त छुरा, मदन लाल अरोड़ा, जगराज सिंह कोट ईसे खां, चरणदास गाबा, जतिंदर पाल जस्सल, रमन गुप्ता, भाजपा मंडी अध्यक्ष कमल शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष सन्नी गोसाईं, धर्मवीर अरोड़ा भी थे।