- Hindi News
- जिमखाना की 14 दिन में खत्म होने वाली जांच 15 दिन बाद शुरू होगी
जिमखाना की 14 दिन में खत्म होने वाली जांच 15 दिन बाद शुरू होगी
जिमखानाक्लब मेंबार, किचन और हेल्थ क्लब पर करीब एक करोड़ रुपए की फिजूलखर्ची और गड़बड़ी की जांच 15 दिन बाद एडीसी (डी) कुमार अमित को सौंपी गई है। 23 नवंबर को क्लब की एजीएम में प्रधान कमिश्नर आर वेंकटर|म ने मेंबर्स की मांग पर 14 दिन में एक प्रशासनिक अधिकारी से जांच करवाने की घोषणा की थी। इस जांच को करवाने की जिम्मेदारी उन्होंने डीसी केके यादव को दी थी। इस जांच के लिए डीसी यादव ने कुमार अमित को सभी अधिकार दिए हैं, जो उनको जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने अमित को अपने साथ किसी भी सहयोगी अधिकारी को लगाने की इजाजत भी दी है। अगर वे चाहें तो वह जांच को अकेले भी कर सकते हैं। एडीसी इस जांच को 9 दिसंबर को शुरू कर सकते हैं।
जिमखाना क्लब के ऑनरेरी सेक्रेटरी एडवोकेट दलजीत सिंह छाबड़ा की देखरेख में पिछले साल बार का काम शुरू हुआ था। लेकिन काम खत्म होते-होते बार पर निर्धारित बजट से लगभग डेढ़ गुणा ज्यादा पैसा लगा दिया गया। जिसमें गड़बड़ी भी पाई गई। बेसमेंट की खुदाई, निर्माण एजेंसी के चुनाव को लेकर और पैसे के फिजूलखर्च पर सवाल उठे थे। क्लब प्रधान कमिश्नर ने खुद एजीएम में इसकी पुष्टि की। हेल्थ क्लब में भी खराब मशीनरी सप्लाई हुई। किचन में भी 5-7 लाख की बजाए 42 लाख रुपए खर्च कर दिए गए। इसके अलावा बैलेंसशीट का मुद्दा भी उठा। बैलेंसशीट में गड़बड़ी को लेकर सीए को हटा दिया गया। सेक्रेटरी की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच बैठाई गई है। कुमार अमित को इन सभी चीजों की ही जांच करनी है। जांच के बाद ही कमिश्नर ने कार्रवाई का दावा किया है। वहीं, क्लब के ड्यूज सभी मेंबर्स को 11 दिसंबर तक चुकता करने होंगे। नहीं तो वह वोट नहीं दे सकेंगे। कल तक 735 मेंबर्स अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने अपने ड्यूज क्लियर नहीं करवाए हैं।
कमलजीत सिंह बने नए जरनल मैनेजर
क्लबमें लंबे समय से खाली पड़े जनरल मैनेजर के पद को भर दिया गया है। सोमवार को क्लब के जीएम पद पर क्लब के मेंबर और पू्र्व ईटीओ कमलजीत सिंह को तैनात किया गया है। इससे पहले चुनाव अधिकारी सरोजनी गौतम शारदा और ऑनरेरी सेक्रेटरी एसडीएम फिल्लौर जसबीर सिंह को लगाया जा चुका है। 10 सदस्यों की एडहॉक कमेटी का भी गठन किया गया है।
आधी फीस वसूले जाने का मुद्दा भी उठेगा | क्लबमें बीते दिनों नए मेंबर्स बनाए जाने का मुद्दा भी क्लब में गर्म है। क्योंकि इन लगभग 40 नए मेंबर्स को केवल आ