पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर के बच्चों से वीडियो कांफ्रेंस पर बात करेंगे मोदी

जालंधर के बच्चों से वीडियो कांफ्रेंस पर बात करेंगे मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी 14 दिसंबर को एनर्जी कंजरवेशन डे के मौके पर चुनिंदा स्कूलों के बच्चों से सीधी बात करेंगे। उनका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शेड्यूल तय होना बाकी है। जिन स्कूलों में बच्चों से उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी, उनमें जालंधर से नेहरू गार्डन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती बावा खेल का सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पतारा का स्कूल शामिल है। एडीसी कुमार अमित के दफ्तर और पेडा के अफसर नौ दिसंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम का ट्रायल करेंगे। दिल्ली में पीएमओ के अफसर ट्रायल के दौरान कनेक्ट होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने पहले भाषण में एनर्जी बचाने का संदेश दिया था। बच्चों को सिखाया था कि जरूरत होने पर बिजली के प्वाइंट्स बंद रखें। इसी कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए 14 दिसंबर को उनका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेशन हो रहा है। पंजाब सरकार ने पेडा को इंतजाम की जिम्मेदारी दी है। नोडल एजेंसी हैं डिप्टी कमिश्नर केके यादव, जिन्होंने एडीसी (डी) कुमार अमित को ये काम सौंपा है।

14 कोनेहरू गार्डन, बस्ती बावा खेल और पतारा स्कूल में होगा कार्यक्रम