पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएमवी की प्रो. डॉ. नीतू को बेस्ट टीचर अवार्ड

केएमवी की प्रो. डॉ. नीतू को बेस्ट टीचर अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| केएमवीकी प्रोफेसर डॉ. नीतू चोपड़ा को साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। पंजाब तथा चंडीगढ़ में नेशनल साइंस ओलम्पियाड परीक्षाओं के आयोजन में डॉ. नीतू चोपड़ा के उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह ट्राफी दी गई। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने बताया कि साइंस ओलिम्पियाड, अग्रणी शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों तथा मीडिया क्षेत्र से सम्बन्धित शख्सियतों द्वारा स्थापित एक पंजीकृत संस्था है जो विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित और कम्प्यूटर शिक्षा को प्रचारित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।