- Hindi News
- निकी मर्डर केस शुरू होने में कानूनी पेंच
निकी मर्डर केस शुरू होने में कानूनी पेंच
बुरुंडी से नहीं आया निकी का डेथ सर्टिफिकेट, एबेंसी को रिमांइडर भेजा
satpal.kushwaha@dbcorp.in
एलपीयूके छात्र यानिक निकी का बुरुंडी से डेथ सटिर्फिकेट आया, ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट। पुलिस ने आॅस्ट्रेलिया से पकड़े गए केस के आठवें हमलावर जसकरन सिंह उर्फ जस्सा का सप्लीमेंट्री चालान कोर्ट में पेश कर दिया है। चालान आईसीपी की धारा-307 (जानलेवा हमला) में पेश किया गया है। चालान में केवल यानिक पर हमले की कहानी ही दोहराई गई है, कि उसकी मौत की। एडीसीपी सिटी-2 हरप्रीत सिंह मंडेर का कहना है कि बुरुंडी एंबेसी के जरिए वहां की सरकार से यानिक निकी का डेथ सटिर्फिकेट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन अभी आई नहीं है। मामले को करीब चार महीने हो चुके हैं। इसलिए रिमाइंडर भेजा गया है।
एडीसीपी का कहना है कि अगर वहां से मांगी गई रिपोर्ट जाती है, जिससे यह बात साबित हो कि मौत का कारण वही चोट है, जो हमलावरों के हाथ से लगी थी तो पुलिस सेक्शन 300 (3) सीआरपीसी के तहत नए सिरे से जांच कर मर्डर में चालान पेश करेगी, ताकि सभी पर मर्डर (302) का ट्रायल चल सके। एडीसीपी ने कहा कि केस में फरार सोसायटी बस सर्विस के मालिक के बेटे रणताज और रोमी उप्पल की तलाश चल रही है। पुलिस ने रोमी का सुराग लगाने के लिए उसके सिंगर दोस्त गैरी संधू के साथ भी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस को शक है कि रोमी फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागा है।
21 अप्रैल, 2012 की रात यानिक निकी दोस्त अरिस्टो की बर्थ डे पार्टी में आया था। दूसरी ओर आठ दोस्त जसकरन जस्सा के आॅस्ट्रेलिया जाने को लेकर सड़क पर मौज मस्ती के लिए निकले थे। बस अड्डे के सतलुज चौक के पास शराब के ठेके पर लांसर कार में सहलदीप अपने दोस्तों के साथ बीयर लेने आया था। यहीं पर निकी के दोस्त म्बूयांबा और यूनियर के साथ उनका कंधा लगने से झगड़ा हो गया था। म्बूयांबा और यूनियर ऑटो में बैठ कर निकल गए, लेकिन लांसर कार में सहलदीप उनके पीछे चला गया। डिफेंस काॅलोनी मोड़ पर दशमेश नगर की कोठी नंबर सात में बने पीजी में अरिस्टो के जन्मदिन की पार्टी को लेकर जश्न चल रहा था। यहां पर एसपी का बेटा और अन्य आठ आरोपी गए। उन्होंने म्बूयांबा की जगह निकी पर हमला कर दिया था। इसी दौरान निकी के सिर पर कांच की बोतलें लगने से वह कोमा में चला गया था।
जसवंत सिंह उर्फ बंटू
सहलदीपका मौसेरा भाई है जसवंत। वह घट