- Hindi News
- मां भारती सेवा संघ का फ्री चैकअप कैंप 14 को
मां भारती सेवा संघ का फ्री चैकअप कैंप 14 को
मांभारती सेवा संघ की तरफ से दूसरा फ्री मेडिकल चैकअप कैंप 14 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित सर्वहितकारी केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाया जाएगा। कैंप की तैयारियों के लिए सोमवार को संघ के पदाधिकारियों ने संस्था के पंजीकृत कार्यालय लक्की आयल करियर में बैठक की।
अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि कैंप सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन की देखरेख में होगा। पेट के माहिर डॉ. अमित सिंघल, पेशाब पत्थरी के माहिर डॉ. मनोज गुप्ता, आंखों रोगों के माहिर डॉ. शमशेर सिंह मान, छाती रोग माहिर डॉ़. राजीव गुप्ता, ह्डडी रोग माहिर डॉ. अमन बांसल, चमड़ी रोग माहिर डॉ. अश्वनी गुप्ता, बाल रोग स्त्री डॉ. ज्योति शर्मा और आयुर्वेदिक माहिर डॉ. निशिमा शर्मा मरीजों की जांच करेंगे। कैंप में हडि्डयों में कैल्शियम, गुद्दों की समसया, काला पीलिया, मोटापा रोग, यूरिक एसिड, छाती रोग के टेस्ट आधुनिक मशीनों से मुफ्त किए जाएंगे। मरीजों की रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से स्कूल परिसर में शुरू होगी। इसमें देसराज मरवाहा संतोष कुमारी मरवाहा चेरिटेबल ट्रस्ट मोहल्ला गोबिंदगढ़ सहयोग करेगा।
मीटिंग में महासचिव ब्रिज मोहन शर्मा, विवेक खन्ना, चेयरमैन नरिंदर अग्रवाल, उपप्रधान सरवन शर्मा, प्रेस सचिव मनीश अग्रवाल, कैशियर लवलीन वैद्य, राजेश खन्ना, हर्ष मायर, हनी सांगर, राजपाल गौर, शशि भूषण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पंकज खन्ना, पवन गुप्ता, धीरज अरोड़ा, रवि अरोड़ा, इंद्र मोहन भास्कर, इकबाल कृष्ण शर्मा, जगदीश चंद्र, वीरेंद्र गर्ग, अतुल अग्रवाल और अजय गुप्ता भी मौजूद थे।