- Hindi News
- एमएस कपूर बोले 65 रु. की टूटी लगाने में लग सकते हैं 65 दिन
एमएस कपूर बोले - 65 रु. की टूटी लगाने में लग सकते हैं 65 दिन
सिविलअस्पताल में मैनेजमेंट की नाकामी के कारण पिछले चार दिन में 11520 लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। शुक्रवार को एमएस डॉ. कैलाश कपूर को जब बताया गया कि मेडिकल वार्ड में टूटी खराब होने के चलते पानी रुक नहीं रहा। ईंट से रोकने की नाकाम कोशिश हो रही है। तो उन्होंने कहा हमारे स्टोर कीपर को किसी ने बताया नहीं होगा। जब रिपोर्टर ने कहा कि मात्र 65 रुपए में प्लास्टिक की टूटी जाती है तो ठहाका मारते हुए बोले सरकारी अस्पताल में 65 दिन तो लग ही जाएंगे। औसतन 10 मिनट में 20 लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इस हिसाब से 65 दिन बाद कुल 187200 लीटर पानी बर्बाद हो जाएगा। जिससे एक आम आदमी की एक साल की पानी की जरूरत पूरी हो जाएगी। मौके पर एसएमओ डॉ. केएस भाटिया भी मौजूद थे। चार दिन बाद भी नल नहीं बदला गया है।