छेडख़ानी से रोकने पर परिवार पर हमला
मकसूदांके गांव जिंदा में सोमवार शाम छेडख़ानी से रोकने पर कुछ युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हमलावरों ने उन पर दातर से हमला किया। घायल हीरा लाल, उनकी बेटी ज्योति, बेटा वरिंदर और हरिंदर को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। हीरा लाल ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति कलकत्ता में ब्याही है। वह कुछ दिन से जालंधर आई हुई है। सोमवार को इलाके के युवकों ने उससे छेडख़ानी की। जब उन्होंने रोका तो युवकों ने उसके साथ हाथापाई की। बचाने आए बेटे वरिंदर इौर हरिंदर पर भी हमला बोल दिया।
लड़ाई के बाद जख्मी लोगों को सिविल अस्पताल मंे दाखिल करवाया गया।