- Hindi News
- पार्षद अमित ढल्ल के पिता मदन लाल का निधन
पार्षद अमित ढल्ल के पिता मदन लाल का निधन
जालंधर | पार्षदअमित ढल्ल के पिता मदन लाल ढल्ल (60) का अंतिम संस्कार हरनामदास पुरा श्मशानघाट में किया गया। उनके शव को मुख्याग्नि अमित ढल्ल ने दी। उनके परिवार में प|ी संतोष कुमारी, तीन बेटे अमित ढल्ल, अनिल ढल्ल, रोहित ढल्ल हैं। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अंतिम विदाई देने वालों में सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, कांग्रेस जिला प्रधान राजिंदर सिंह बेरी, नेता विपक्ष पार्षद जगदीश राज राजा, अकाली नेता दिनेश ढल्ल, पार्षद बालकिशन बाली, पार्षद वरिंदर शर्मा गुड्डू, कांग्रेसी नेता अरुण जैन, पार्षद पवन कुमार, पूर्व पार्षद जसविंदर बिल्ला, पार्षद मंदीप जस्सल, कांग्रेसी नेता मनोज अरोड़ा, पार्षद सिमरनजीत सिंह बंटी, पार्षद अश्विनी भंडारी, पार्षद सुशील रिंकू, पूर्व पार्षद कमल शर्मा, प्रेम कुमार बिट्टा, पूर्व पार्षद मोहिंदर सिंह गुल्लू, प्रिंस अशोक ग्रोवर, बब्बी चड्डा, अजय शर्मा, सोमदत्त शास्त्री, मनीश गुप्ता और राजीव शर्मा शामिल थे।