- Hindi News
- रेलवे कालोनी केयर कमेटी करवाएगी इलाके में सफाई
रेलवे कालोनी केयर कमेटी करवाएगी इलाके में सफाई
जालंधर |रेलवे कालोनीकेयर की मीटिंग सोमवार को असिस्टेंट इंजीनियर दिनेश कुमार की देखरेख में हुई। इसमें कालोनी में उगी घास और टूटी दीवारों का मामला गर्म रहा। तय हुआ कि जल्द कालोनी में सफाई टूटी दीवारें रिपेयर करवाई जाएगी। इस दौरान कालोनी में नियमित साफ-सफाई नहीं होने, गंदे पानी की सप्लाई, सड़कों की रिपेयर नहीं होना, बिजली की कटौती अधिक होना, क्वार्टरों की रिपेयर समय पर कराया जाना जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।