- Hindi News
- वेलफेयर स्कीमों का पैसा ऑनलाइन भेजना अच्छा कदम : भगत
वेलफेयर स्कीमों का पैसा ऑनलाइन भेजना अच्छा कदम : भगत
जालंधर | भाजपाअनुसूचित जाति सैल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहिंदर भगत ने पंजाब सरकार के प्रशासकीय सुधारों की सराहना की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि वेलफेयर स्कीमों से लेकर सभी सब्सिडी स्कीमों का पैसा ऑनलाइन भेजने से लोगों की कई दिक्कतें दूर होंगी। कामकाज में अधिक पारदर्शिता आएगी। सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभी सरकार ने सारा डाटा अपलोड करने के आर्डर किए हैं। जल्द सेवाएं मिलेंगी।