- Hindi News
- रोडवेज डायरेक्टर ने निगम को लिखा सड़क बनाने के लिए लेटर
रोडवेज डायरेक्टर ने निगम को लिखा सड़क बनाने के लिए लेटर
जालंधर | पंजाबरोडवेज स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब के डायरेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर जालंधर को पत्र लिख कर बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशाॅप के बिच की सड़क बनाने के लिए कहा है। पंजाब रोडवेज के डिपो-1 के जनरल मैनेजर हरजिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि यह सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है। बारिश के दिनों में पानी खड़ा हो जाता है। इसे सड़क से रोजाना 2500 से ज्यादा बसों के अलावा निजी वाहन गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर निगम कमिश्नर को पहले भी पांच नवंबर को पत्र लिख कर सड़क बनाने के लिए कहा था। अभी तक सड़क नहीं बनाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने कहा कि बस स्टैंड चुंगी वाली रोड पर सड़क बनाने का काम चल रहा है। बस स्टैंड के पुल से उतरती सड़क जो कि टूटी हुई है उसे भी निगम जल्द बनाएगा। उन्होंने बताया कि रोडवेज के डायरेक्टर पत्र अभी उन्हें नहीं मिला है।