- Hindi News
- सुविधा सेंटरों का स्टाफ आज काले बिल्ले लगाकर काम करेगा
सुविधा सेंटरों का स्टाफ आज काले बिल्ले लगाकर काम करेगा
जालंधर | वेतनबढ़ोतरी के मसले पर सुविधा सेंटरों का स्टाफ राज्य भर में काले बिल्ले लगाकर काम करेगा। स्टाफ की यूनियन ने वेतन संबंधी लंबित मांगें लागू कराने के लिए ये रुख अपनाया है। प्रदेश प्रधान राजीव कुमार कहते हैं कि सरकार फिर चेती तो संघर्ष तेज करेंगे। जालंधर में डीसी कांप्लेक्स के मेन सुविधा सेंटर के अलावा उप तहसीलों में भी सुविधा सेंटर काम करते हैं।