पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में बस ड्राइवरों, कंडक्टरों का पीएफ कटना भी जरूरी

स्कूलों में बस ड्राइवरों, कंडक्टरों का पीएफ कटना भी जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| इंप्लाइजप्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन की ओर से शहर के 178 स्कूलों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। नोटिस में स्कूलों के बस ड्राइवर और कंडक्टर की लिस्ट और उनका पीएफ नंबर मांगा जाएगा।

पीएफ कमिश्नर धीरज गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों मीडिया में स्कूलों का मामला उछला था, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर के डीटीओ से शहर के सभी स्कूलों में चलने वाली बसों की सूची मांगी गई है। अभी तक केवल जालंधर के स्कूलों ने सूची दी है। बाकी शहरों की सूची नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों का लगता है कि ठेके पर बस चलवाए जाने से उनका पीएफ कटना जरूरी नहीं है, जबकि पीएफ के नियमानुसार सभी पीएफ के जद में आते हैं।