बसपा की जालंधर में मीटिंग आज
जालंधर | बसपाके प्रदेश प्रवक्ता बलविंदर कुमार ने बताया कि बसपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग 16 सितंबर को बडाला चौक स्थित पार्टी के प्रदेश दफ्तर में होगी जिसमें प्रदेश में पार्टी मामलों के इंचार्ज प्रकाश भारती और नए प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी शामिल होंगे। इसमें संगठन को और मजबूत करने संबंधी चर्चा की जाएगी।