पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा सेंटर में नए काउंटर के लिए गार्डन में बनेंगे कमरे

सुविधा सेंटर में नए काउंटर के लिए गार्डन में बनेंगे कमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुविधासेंटर मेंजगह होने चलते नए काउंटर नहीं खोले जा सके। इनमें बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और पेंशन संबंधी सेवाओं के काउंटर शामिल हैं। डीसी कमल किशोर यादव ने मंगलवार को सुविधा सेंटर की इमारत का विस्तार करने की योजना को प्राथमिक हरी झंडी दे दी है। अब पहले की योजना के अनुसार इमारत की ऊपरी मंजिल नहीं बनेगी।

मंगलवार को सुविधा सेंटर में मैनेजमेंट को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें फैसला हुआ है कि इमारत में विस्तार करके नए काउंटर खोले जाएं। इसी के बाद अलग से मीटिंग करके सुविधा सेंटर में अलग-अलग तरह की एप्लीकेशन की पेंडेंसी दूर करने के आर्डर किए हैं। पटवारियों के कमरों में अब लाइटनिंग युक्त मैप भी दिखाई देंगे।

ऐसेएक्सटेंशन मिलेगी सुविधा को

सुखमणिसेवा सोसायटी सुविधा का संचालन करती है। लोगों को अलग-अलग सेवाएं देकर जो फीस मिलती है। उससे खर्च चलता है। सोसायटी के फंड्स से इमारत को एक्सटेंशन मिलेगी। सामने गार्डन खत्म हो सकता है। नए बरामदे और शैल्टर बनेंगे।

ये दिक्कतें हैं

{रोजाना 600 लोग आते हैं। उनके बैठने को पूरी तरह से जगा नहीं है।

{ मैरिज सर्टिफिकेट के काउंटर पटवारखाने में बनवाने पड़े थे, इमारत में जगह होने से।

{ रोजाना लोगों की लंबी कतार लगती है तो लोग इमारत बाहर धूम में खड़े होते हैं।

{ इंफ्रास्ट्रक्चर कम होने के चलते लोगों को सीमित गिनती में ही सेवाएं दे पाते हैं।