पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लान फाउंडेशन ने 241 लोगों के एचआईवी टेस्ट करवाए

प्लान फाउंडेशन ने 241 लोगों के एचआईवी टेस्ट करवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचआईवी/एड्सके बारे में जागरूकता मुहिम के तहत अंतरराष्ट्रीय एनजीओ प्लान फाउंडेशन ने पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशों पर प्रोग्राम मैनेजर अमन चौहान की अध्यक्षता में गुज्जा पीर रोड पर चालीस वेड़ा के सामने मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। कैंप में एमबीबीएस डाॅ. मनोहर सिंह धंजू ने 190 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। अगले दिन पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के लैब टेक्नीशियन गुरनाम सिंह और काउंसलर रितु थापा ने मोबाइल आईसीटीसी (रेड रिबन एक्सप्रेस बस) में 51 लोगों के एचआईवी टेस्ट किए। कैंप में काउंसलर अमित कुमार, एमएंडई लालचंद, आउट रीच वर्कर प्रवीण कुमार, नीतीश कुमार, अमर कुमार रणजीत कुमार ने सेवाएं दी। सोसायटी की ओर से विभिन्न जिलों में एचआईवी/एड्स जागरूकता प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। प्रोग्राम मैनेजर अमन चौहान ने बताया कि प्लान फाउंडेशन अंतरराज्यीय मजदूर भाइयों के स्वास्थ्य की जांच के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

एचआईवी टेस्ट करते लैब टेक्निशयन गुरनाम सिंह और रजिस्ट्रेशन करती काउंसलर रितु।