बीएसएनएल में मनाया हिंदी दिवस
जालंधर|भारत संचारनिगम लिमिटेड की ओर से हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाया गया। इसमें एजीएम बीके मैनी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। इसलिए अपने आफिस वर्क को अधिक से अधिक हिंदी भाषा में करना चाहिए। पखवाड़ा अवधि में कई हिंदी पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसके निगम ने कर्मचारियों को रोजमर्रा के कामकाज में हिंदी भाषा के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।