पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्त्री सत्संग सभा ने जेएंडके के लिए डीसी को दिए 20 हजार का चेक

स्त्री सत्संग सभा ने जेएंडके के लिए डीसी को दिए 20 हजार का चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर में फंसा मसीत खान लौटा, अशोक से भी घरवालों की बात हुई

जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ आने से जम्मू में फंसे अलावलपुर के मेन बाजार वार्ड छह का व्यक्ति घर लौट आया है जबकि श्रीनगर में फंसे मोहल्ला सुंदरनगर वार्ड नंबर एक के अशोक कुमार का घरवालों को सलामती का फोन आया है।

जम्मू में जेनरेटर बनाने वाली फैक्ट्री में करीब महीना पहले काम करने गए मसीत खान ने बताया, एक दिन शाम को काम खत्म करके ऊपर बने कमरे में सो गए। सुबह देखा तो ग्राउंड फ्लोर में करीब 6 फुट तक पानी भर चुका था। बिजली भी गुल हो गई। किसी भी तरह घरवालों से संपर्क नहीं कर पाए। मालिक ने जब खबर पड़ी तो तुरंत उन्हें घर जाने को कहा। रविवार को वह घर पहुंचे हैं।

मोहल्ला सुंदरनगर के अशोक कुमार उर्फ देसराज की भी घरवालों को कॉल गई है। वह दो महीने पहले ही श्रीनगर के पुलवामा में अवंतिनगर स्थित वाटर कूलर, भट्ठियां मिठाई के काउंटर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने गए थे। 7 सितंबर को घर से फोन आया था लेकिन बीच में ही कट गया। बाद में संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने अपनी सलामती बारे बताया है। बताया कि हालात अभी भी खराब हैं। श्रीनगर पुलिस की मदद से फोन कर रहा हूं। जब से बाढ़ आई है तब से बिजली गुल है। मोबाइल चार्ज नहीं हो रहे। इस कारण फोन नहीं कर पाया। उनकी बेटी रचना ने बताया, अभी भी पिता को आने में 8-10 दिन लगेंगे।

डीसी कमल किशोर यादव को जेएंडके रिलीफ फंड के लिए चेक िदया।

मदद