पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे बैंक खोलने का विराेध

छोटे बैंक खोलने का विराेध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की योजना को बैंककर्मियों ने गलत बताया

भास्करन्यूज|जालंधर

भारतसरकारकी ओर से छोटे बैंक खोलने का लाइसेंस दिए जाने के विरोध में पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के झंडे तले यूको बैंक जीटी रोड के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।

कामरेड अमृतलाल ने कहा कि केंद्र सरकार साहूकारों की तरह छोटे बैंक खोलने की योजना बना रही है। इससे छोटे-छोटे लोन देकर मनमानी वसूली की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जिससे आम पब्लिक को काफी परेशानी होगी।

उनका कहना है कि यदि केंद्र सरकार इस योजना को लागू करती है और छोटे बैंकों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू करती है तो इसका विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जीके जोशी, एसपीएस विर्क, देवदत्त शर्मा, कामरेड आईपी मिड्डा, एचएस बीर, बलजीत कौर, दलीप शर्मा, ललित चड्डा समेत कई अन्य बैक कर्मचारी मौजूद रहे।

देना बैंक के बाहर प्रदर्शन करते पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्य।