पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व गवर्नर इकबाल ने संत बाबा लाल सिंह के परिवार से जताया दुख

पूर्व गवर्नर इकबाल ने संत बाबा लाल सिंह के परिवार से जताया दुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| पुड्डुचेरीके पूर्व गवर्नर इकबाल सिंह सोमवार को गुरुद्वारा यादगार बीबा निरंजन कौर जी डेरा संत पुरा लायलपुरी मुहल्ला बशीरपुरा के मुख्य सेवादार संचालक संत बाबा लाल सिंह जी के परिवार के साथ शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। कुछ दिन पहले संत प्रभु चरणों में लीन हो गए थे। उनकी अंतिम अरदास 27 सितंबर को होगी। इकबाल सिंह ने संत रणजीत सिंह डेरा संत पुरा लायलपुरी, मनजीत सिंह मनी, बाबा जसविन्द्र सिंह तथा गुरचरण सिंह के साथ दुख व्यक्त किया। कहा- संत बाबा लाल सिंह ने सदा ही संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों के साथ जुड़ने की प्रेरणा दी। उनकी कमी को पूरा करना असंभव है। उनके साथ आत्म प्रकाश सिंह बबलू, जसप्रीत सिंह राणा भी थे। उन्होंने सभी के लिए इस सदमे को सहन करने के लिए वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास की। यहां मलेशिया से आए हरजीत सिंह, जसविन्द्र कौर, रविन्द्र कौर माला, साहिबप्रीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह भी थे।