- Hindi News
- रोटरी क्लब जालंधर ने जेएंडके के लिए राहत राशि इकट्ठी की
रोटरी क्लब जालंधर ने जेएंडके के लिए राहत राशि इकट्ठी की
रोटरीक्लब जालंधर सिविल लाइन्स ने नवनियुक्त सदस्यों को प्रोत्साहित करने क्लब के उद्देश्य संबंधी जागरूक करने के लिए मीटिंग की। सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के कारण हुई त्रासदी पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि भी इकट्ठी की। मंच संचालन महासचिव मनिंदर चड्डा ने किया, अमृतपाल सिंह लूथरा ने सदस्यों को रोटरी क्या है, इसका हिस्सा क्यों बनना चाहिए और मानवता की सेवा में क्लब को किस प्रकार योगदान देना चाहिए। रोटेरियन सुमित पाल सिंह ने रोटरी में अनुशासन नियमों की पालना के बारे में बताया। प्रधान करण नेगी ने दो नए सदस्यों को क्लब में शामिल किया। यहां उप गवर्नर नरिंदर पाल सिंह, दीपक, टीएस रंधावा, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत लूथरा, दीपक लूथरा, पलविंदर सिंह, परवेश कुमार, हरदीप सिंह, हरप्रीत सूरी थे।