- Hindi News
- भाजपा लीडरशिप पहुंची पवन वैद को श्रद्धांजलि देने
भाजपा लीडरशिप पहुंची पवन वैद को श्रद्धांजलि देने
जालंधर| भारतीयजनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा की उप प्रधान उर्मिल वैद के पति पवन वैद नमित सोमवार को गरुढ़ पुराण का पाठ और श्रद्घांजलि सभा हुई। सत्य नारायण मंदिर एसडी कॉलेज रोड पर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग पहुंचे। पवन वैद रेलवे में कार्यरत थे। प्रगतिशील विचारों के थे। वह रेलवे कर्मचारियों के संगठन यूआरएमयू में हमेशा एक्टिव थे। पवन वैद को श्रद्धांजिल देने भाजपा के जिला प्रधान सुभाष सूद, विधायक मनोरंजन कालिया, मेयर सुनील ज्योति, सीपीएस केडी भंडारी, पार्षद अर्जुन पप्पी, मोहिंदर भगत, ट्रांसपोर्ट सैल के अमरजीत सिंह अमरी, आईटी सैल के राकेश गोयल सहित तमाम नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की है।