पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसयूएस नगर सोसायटी ठुकरालने ली पुलिस के आर्डरों की जानकारी

एसयूएस नगर सोसायटी ठुकरालने ली पुलिस के आर्डरों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद उधम सिंह नगर वेलफेयर सोसायटी के चुनाव पर डीसीपी नवीन सिंगला की रोक मंगलवार को भी जारी रही। पुलिस पहले ही कह चुकी है कि जितनी देर दोनों ग्रुपों में सहमति नहीं बन जाती, रोक जारी रहेगी। इस बीच सोसायटी के सदस्य चुनाव करवाने के लिए बीच का रास्ता निकालने के लिए एक्टिव हो गए हैं। सोमवार को सोसायटी की प्रधानगी पद का कार्यकाल पूरा कर चुके प्रद्युमन सिंह ठुकराल पुलिस स्टेशन-2 पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि डीसीपी सिंगला के आदेशों की विस्तार से जानकारी हासिल की है। आपसी सहमति बनने तक चुनाव पर रोक लगा हुई है। ठुकराल ने कहा कि वह चुनाव करवाने के पक्ष में हैं। कुछ लोग शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव में अड़चन डाले हुए थे। मुझे मजबूरी में ही प्रशासन के पास जाना पड़ा। दूसरी तरफ सोसायटी के सदस्य विजय सलवान ने बताया कि जल्द ही पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर को मिलेगा। पिछली कार्यकारिणी सर्वसम्मति से नियुक्त चुनाव अधिकारी राकेश अरोड़ा ने चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों ने सहयोग नहीं दिया था। इस वजह से पद से त्याग पत्र दिया था। अभी कोई नया चुनाव अधिकारी नियुक्त नहीं है।