पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीओ दफ्तर में सर्वर बंद होने से दो घंटे रुका काम

डीटीओ दफ्तर में सर्वर बंद होने से दो घंटे रुका काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीटीओदफ्तर के कमरा नंबर 120 में सोमवार को भी कंप्यूटर लिंक टूट गया। इससे नए ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनाने का काम ठप हो गया। ये डेढ़ महीने में चौथा मौका है जब कंप्यूटर लिंक टूटा है। इससे डीएल और आरसी की डिलीवरी में देरी होगी। सुबह 11 बजे टूटा लिंक दोपहर को जुड़ा। इसके बाद कामकाज रेगुलर हुआ है।

डीसीआॅफिस में लिफ्ट दोबारा खराब|लेबर डिपार्टमेंट,टाउन प्लानिंग शाखा और डीटीओ दफ्तर जाने वालों को सोमवार को खासी परेशानी हुई। वजह, लिफ्ट खराब थी। पिछले हफ्ते मशीन में खराबी आने से लिफ्ट बंद पड़ गई थी। आस थी कि आज ठीक करवाई जाएगी लेकिन नाजर ब्रांच ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। लिफ्ट चलने से सबसे अधिक परेशान सीनियर सिटीजन हुए। ग्रीन माडल टाउन से आए थे आरपी अरोड़ा। वह कंस्ट्रक्शन लेबर बोर्ड की स्कीमें समझने आए थे। लिफ्ट खराब होने के चलते बमुश्किल सीढ़ियां चढ़े। बोले- अगर पता होता कि लिफ्ट खराब है, घर से आता ही न।

पटवारखाने में शाॅर्ट सर्किट से बिजली रही बंद

जालंधर|नएपटवारखानेमें शार्ट सर्किट से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे रजिस्ट्री बनाने, एससीबीसी-बीसी सर्टिफिकेट और मैरिज सर्टीफिकेशन का काम भी ठप हो गया। करीब दो सौ लोग बैरंग लोटे। बिजली रात को कटी थी। इसे बाद दोपहर तक ठीक नहीं किया गया था। मैरिज सर्टिफिकेट बनाने आए मकसूदां के राजीव मित्तल ने कहा - दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन बिजली नहीं ठीक की जा रही। एससी सर्टिफिकेट बनवाने आए पवन कुमार ने कहा कि स्कूल में ये सर्टिफिकेट देना है। वहां टीचर जल्द लाकर देने की मांग कर रहे हैं। यहां कभी सरकारी छुट्टी के चलते दफ्तर बंद मिलता है। अब बिजली ठप है।