- Hindi News
- एनआरएमयू ने सिटी स्टेशन के पावर हाउस में की गेट मीटिंग
एनआरएमयू ने सिटी स्टेशन के पावर हाउस में की गेट मीटिंग
जालंधर | नार्दर्नरेलवे मेंस यूनियन की ओर से सोमवार को सिटी स्टेशन के पावर हाउस में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कामरेड मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गेट मीटिंग हुई। मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार एआईएफआर की ओर से शहीदी दिवस को मजदूरों की मांग दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान यार्ड के साथियों को शहीदी दिवस मनाए जाने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा गया कि अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी शहीदी दिवस में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस मीटिंग में कामरेड किशनपाल, कामरेड रमेश कुमार, गुरमीत सिंह, तरसेम लाल, नरेंद्र कुमार नाहर, आरडी सिंह, मनोज कुमार, रघुवीर सिंह, पवन कुमार, परमिंदर पिंकी, अमित कुमार, तेजपाल उपस्थित रहे।